Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बिरसा मुंडा जयंती सह झारखंड स्थापना दिवस पर गुवा में सम्मान समारोह आयोजितFelicitation ceremony organised in Guwa on Birsa Munda Jayanti and Jharkhand Foundation Day

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा में बिरसा मुंडा जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रभात फेरी विवेक नगर, रेलवे मार्केट, रामनगर से होते हुए गुवा बाजार तक पहुंची। इसके बाद रामनगर में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसी क्रम में रेलवे मार्केट स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा एवं सेल के जनरल ऑफिस के सामने स्थापित बिरसा मुंडा प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि दी गई। 


कार्यक्रम में सेल के महाप्रबंधक एस.पी. दास, आर.के. बंगा, प्रवीण कुमार सिंह, पश्चिमी पंचायत मुखिया पद्मिनी लागुरी, पूर्वी पंचायत मुखिया चांदमनी लागुरी, डीएवी स्कूल की प्राचार्या माधवी पांडे समेत विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। समारोह समिति द्वारा अतिथियों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर महाप्रबंधक एस.पी. दास ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और आदिवासी समाज को प्रेरित करने वाले उनके योगदान पर प्रकाश डाला। अन्य वक्ताओं ने भी उनके विचारों और इतिहास में उनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। समारोह के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट सेवा देने वालों को सम्मानित किया गया। शिक्षा क्षेत्र में राजलक्ष्मी सिंकु, माधवी पांडे और सविता देवी, खेल क्षेत्र में सुकराम सांडिल, विजय पात्रों, अजय लकड़ा व कमलजीत सिंह को सम्मानित किया गया। 


सामाजिक क्षेत्र में सीमा हुरद, शताक्षी दास और पूनम देवी तथा स्वास्थ्य सेवा में डॉ. प्रियंका रानी पात्रा एवं डॉ. पालोमी सेन सरकार को सम्मान प्राप्त हुआ। साथ ही विशिष्ट सेल कर्मी के रूप में मंगलु साहू, श्रीनिवासन राव और कौशल उड़कर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन नरेश दास तथा धन्यवाद ज्ञापन सुशील पूर्ति ने किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.