Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सेवा का अधिकार सप्ताह' के तहत पहले दिन 11 पंचायत एवं 3 नगर निकायों में शिविर का आयोजन किया गया , उपायुक्त ने बीडीओ-सीओ के साथ बैठक कर शिविर के गतिविधियों की समीक्ष की, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश Under the 'Right to Service Week', camps were organised in 11 Panchayats and 3 Municipal Bodies on the first day. The Deputy Commissioner held a meeting with BDO-CO and reviewed the activities of the camp and gave necessary guidelines.

Jamshedpur (Nagendra) राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला अंतर्गत 11 पंचायत तथा जेएनएसी, जुगसलाई नगरपालिका एवं मानगो नगर निगम क्षेत्र में 'सेवा का अधिकार सप्ताह' के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्र का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में जिलेवासियों की भागीदारी रही। विधायकगण में समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार ने भी शिविर में शामिल होकर विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया तथा नागरिकों से अपील किया कि अधिकाधिक संख्या में पंचायत स्तरीय शिविर में शामिल होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठायें। पहले दिन के शिविर समापन उपरांत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी तथा बीडीओ-सीओ के साथ वर्चुअल बैठक कर शिविर की समीक्षा की। 



इस दौरान उन्होंने  स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य सरकार की भावना के अनुरूप राईट टू सर्विस अंतर्गत  चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। प्रत्येक पात्र नागरिक को उसका वांछित लाभ मिले। उन्होंने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी निर्देश दिया कि प्रतिदिन किसी एक कैम्प में शामिल जरूर हों। पंचायत एवं नगर निकायों में लगाए गए शिविर के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल–खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी (Measurement of Land), भूमि धारण प्रमाण पत्र, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन समेत सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कुल 2239 आवेदन मिले जिसमें सभी 11 प्रखंडों से 2037 और नगर निकाय से 202 आवेदन शामिल हैं।  



आज के शिविर में दिव्यांग पेंशन के 1, भूमि की मापी के 2, मृत्यु प्रमाण पत्र के 2, भूमि धारण प्रमाण पत्र 3, दाखिल खारिज वादों का निष्पादन 8, विधवा पेंशन 10, जन्म प्रमाण पत्र 11, आय प्रमाण पत्र 53, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 53, नया राशन कार्ड के 62, जाति प्रमाण पत्र के 78, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं के 124 आवेदन, वृद्धा पेंशन के 167 तथा लोककल्याणकारी योजनाओं के 1665 योजनाएं शामिल है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.