Jamshedpur (Nagendra) भाजपा कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शनिवार को भाजपा नेताओं, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के संग बिरसानगर संडे मार्केट परिसर स्थित प्रतिमा स्थल में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने "बिरसा मुंडा अमर रहे" एवं "भारत माता की जय" के नारे भी लगाए। इस दौरान हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर नमन किया गया।
मौके पर विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा के वीरता और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, अंग्रेजी हुकूमत के ख़िलाफ़ विद्रोह का बिगुल फूंकने वाले भगवान बिरसा ने झारखंड की संस्कृति, जल- जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज और पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में जनजातीय समाज के गौरवमयी और संघर्षमयी इतिहास को सम्मान मिला है।
वहीं, झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य की दशकों पुरानी माँग को पवित्र दिन बिरसा मुंडा की जयंती पर पूरा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जनजातीय समाज के उत्थान और कल्याण को समर्पित कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, राकेश सिंह, बोलटू सरकार, हेमंत सिंह, अशोक सामंत, जितेंद्र मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, श्वेता कुशवाहा, शशि यादव, मनीष पांडेय, रितेश झा, ममता भूमिज, रानी ठाकुर, मिथिलेश साव, ओम पोद्दार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment