Jamshedpur (Nagendra) रीगल मैदान बिस्टुपुर में 23 नवंबर को विशाल कुड़मी अधिकार महारैली का आयोजन किया गया है। इस मौके पर समाज के अगुआ आयोजक कुड़मी सेना सह बृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति के संयोजक झारखंड आंदोलनकारी हरमोहन महतो, सहसंयोजक सह कुड़मी सेना के अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने तैयारी को लेकर रीगल मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि 23 नवंबर 2025 , रविवार को रीगल मैदान बिष्टुपुर में होने वाली महारैली ऐतिहासिक होगी , लाखों की संख्या में समाज के लोग परंपरागत वेशभूषा वाद्य यंत्र और परंपरागत औजार के साथ शामिल होंगे। यह महारैली संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्वक होगी।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट रखना और अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अधिकार हेतु क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन जारी है इस महारैली में पाँच हजार कुर्सी बैठने के लिए व्यवस्था होगी। यह आंदोलन अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध होने और कुड़माली भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल होने तक लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो, महिला प्रदेश अध्यक्ष पिंकी महतो,सूरज महतो, कार्तिक महतो, पिंकी महतो, उज्ज्वल महतो , प्रेम महतों, बिष्णु देव महतों, पोबीर महतों, नीलांबर महतो, कृपा महतो समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment