Jamshedpur (Nagendra) झारखंड के प्रख्यात चिकित्सक और गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल के संस्थापक ग़रीबों-असहायों के मसीहा के रूप में पहचान रखने वाले डॉक्टर नागेंद्र सिंह का मंगलवार को सुबह में निधन हो गया। दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। दो दिन पहले स्वास्थ्य अत्यधिक बिगड़ने पर उन्हें जमशेदपुर से एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। डॉ. सिंह की पत्नी रंजू सिंह कठिन समय में उनके साथ मौजूद रहीं। आज देर शाम उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से जमशेदपुर लाया जा रहा है।
हजारों गरीब और वंचित मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले डॉक्टर नागेंद्र सिंह की गिनती देश के चुनिंदा और अत्यंत सम्मानित चिकित्सकों में होती थी। उनका मिलनसार स्वभाव, सरलता और सेवा-भाव ने उन्हें धरती का भगवान बनने का सम्मान दिलाया था। उनके निधन की खबर से प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर है। वहीं ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष विकास सिंह, महासचिव अनिल ठाकुर, संस्थापक महासचिव राज किशोर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने डॉक्टर नागेंद्र सिंह की निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है।

No comments:
Post a Comment