Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 29 दिसंबर को जमशेदपुर में आगमन , दो कार्यक्रमों में शिरकत करेगी President of India Draupadi Murmu to arrive in Jamshedpur on December 29, to attend two events

 


Jamshedpur (Nagendra) लौह नगरी टाटा नगर के लिए एक अहम और ऐतिहासिक दिन आने वाला है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 29 दिसंबर को जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका पहला जमशेदपुर आगमन होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज उपायुक्त समेत तमाम वरीय पदाधिकारियों ने करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारियों व आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।



29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सुबह करनडीह स्थित दिशोम जाहेर परिसर में ओल चिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित सेमिनार के समापन समारोह में वह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इसके बाद आदित्यपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में भी राष्ट्रपति शामिल होंगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा, ट्रैफिक, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की जा रही है, ताकि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी तरह की कोई कमी न रह जाए।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.