Mumbai (Kali Das) एस एल वी सिनेमाज के बैनर तले बन रही फिल्म 'द पैराडाइज़' 26 मार्च 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेज़ी, स्पैनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में दर्शकों तक पहुंचेगी। फिल्म की ग्लोबल सोच के तहत, खबर है कि मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 'द पैराडाइज़' को प्रेज़ेंट करने के लिए बातचीत की है। दमदार निर्देशक, मजबूत स्टारकास्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्लानिंग के साथ 'द पैराडाइज़' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सांस्कृतिक अनुभव की ओर बढ़ता कदम नजर आ रहा है। 'दसारा की ज़बरदस्त कामयाबी के बाद निर्देशक श्रीकांत ओडेला और नेचुरल स्टार नानी एक बार फिर साथ आ रहे हैं फिल्म 'द पैराडाइज़' के साथ, जो इस वक्त देश की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जा रही फिल्मों में शामिल है।
इस फिल्म को लेकर सिनेदर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इसी बीच मेकर्स ने एक नया कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें सम्पूर्णेश बाबू ‘बिरयानी’ के रूप में दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर कॉमेडी रोल्स के लिए पहचाने जाने वाले सम्पूर्णेश बाबू का यह बिल्कुल नया और गंभीर अवतार देखकर सभी हैरान रह गए हैं। मेकर्स द्वारा जारी पोस्टर में उनका लुक इतना डरावना और प्रभावशाली है कि यह साफ संकेत देता है कि यह किरदार फिल्म में सबसे खतरनाक और यादगार भूमिकाओं में से एक होने वाला है। फिल्म का ओरिजिनल म्यूज़िक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जिसमें अनिरुद्ध और अर्जुन चांडी की आवाज़ें शामिल हैं। यह साउंडट्रैक शुरू से ही दर्शकों को रहस्यमय कहानी की दुनिया में ले जाता है और हर पल के असर को और बढ़ा देता है। उम्मीद की जा रही है कि म्यूज़िक, फिल्म के माहौल को काफी मजबूती प्रदान करेगा और पूरे सिनेमाई अनुभव को बेहद खास बना देने में कामयाब साबित होगा।

No comments:
Post a Comment