Ranchi: झारखंड में सर्दी ने अटैक करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को दोपहर एक बजे मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रिर्पोट के अनुसार, पांच जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इन जिलों में डालटनगंज, बोकारो, खूंटी, लातेहार और गुमला शामिल हैं। गुमला से सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रहने की संभावना - मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की संभावना है। पांच दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।
छह दिसंबर को अधिकतम 23 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। सात दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। आठ दिसंबर को अधिकतम 24 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

No comments:
Post a Comment