Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa डीएवी सीएई के तत्वावधान में झारखंड एल जोन द्वारा डीएवी एनआईटी आदित्यपुर में तीन दिवसीय शिक्षक सेमिनार का शुभारंभ Jharkhand L Zone under the aegis of DAV CAE inaugurated three day teachers seminar at DAV NIT Adityapur

 


Guwa (Sandeep Gupta) शिक्षा का अलख जगाने और शिक्षकों की पेशेवर दक्षता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से डीएवी, सेंटर ऑफ एकेडमिक एक्सीलेंस (सीएई), नई दिल्ली के तत्वावधान में झारखंड एल जोन (जमशेदपुर संभाग) द्वारा तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का शुभारंभ 3 जनवरी 2026 को डीएवी एनआईटी आदित्यपुर, जमशेदपुर के सभागार में हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएवी गुवा, डीएवी चिड़िया, डीएवी झींकपानी, डीएवी बहरागोड़ा, डीएवी नोवामुंडी तथा डीएवी एनआईटी आदित्यपुर के कुल लगभग 185 शिक्षक-शिक्षिकाएं सहभागी बने। 


उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए झारखंड एल जोन की क्षेत्रीय सहायक रीजनल ऑफिसर सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि डीएवी संस्था का सुदृढ़ प्रबंधन शिक्षकों और प्राचार्यों को एक मंच पर लाकर अनुभवों के आदान–प्रदान का अवसर देता है। उन्होंने प्रभावशाली, प्रायोगिक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर बल देते हुए कहा कि बदलते परिवेश और डिजिटल युग में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। आज के विद्यार्थियों का ज्ञानस्तर ऊंचा है, ऐसे में शिक्षकों को नवाचार, समझाने की कला और जिम्मेदारी के साथ शिक्षण को रूपांतरित करना होगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों के शिक्षकों को अलग-अलग कक्षाओं में वर्गीकृत कर एक्सपर्ट मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया, जो अत्यंत शिक्षाप्रद और लाभकारी रहा। 


कार्यशाला की मॉनिटरिंग में डीएवी चिड़िया के डॉ. शिवनारायण सिंह, डीएवी बहरागोड़ा के मुकेश कुमार, डीएवी झींकपानी के विवेकानंद घोष, डीएवी गुवा की माधवी पाण्डेय तथा डीएवी नोवामुंडी के प्रशांत कुमार भुईयां सक्रिय रहे। कार्यक्रम की सफलता में डीएवी एनआईटी आदित्यपुर के शिक्षकों का उल्लेखनीय योगदान रहा। प्रशिक्षकों में कौशिक चटर्जी, अशोक कुमार खुण्टिया, देवब्रत चक्रवर्ती, अभय कुमार सिन्हा, सुधा रानी एवं जे. रामा प्रमुख रहे। बड़ी संख्या में शिक्षकों की उपस्थिति ने इस सेमिनार को सफल और प्रेरणादायी बनाया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.