Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बहदा गांव में बाबा तिलका माझी जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर विशेष बैठक आयोजित A special meeting was held in Bahda village regarding the preparations for Baba Tilka Majhi's birth anniversary.

 


Guwa (Sandeep Gupta)  रविवार को छोटानागरा पंचायत अंतर्गत बाईहातु फुटबॉल मैदान में सारंडा पीढ़ के परगना रोईदास सोरेन की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बहदा गांव में आगामी 11 फरवरी 2026, बुधवार को आयोजित होने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी बाबा तिलका माझी के जन्मोत्सव की तैयारियों पर विचार-विमर्श करना तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय करना था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। इस अवसर पर मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। 


साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक नृत्य-संगीत, सामाजिक एकता और बाबा तिलका माझी के संघर्षों पर प्रकाश डालने वाले विचार गोष्ठी के आयोजन पर भी चर्चा की गई। बैठक में संथाल समाज के नौ मौजा के ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। 


उपस्थित प्रमुख लोगों में बहदा माझी, डिबराम मरांडी, सोनाराम माझी, सलाई माझी, बाबूराम सोरेन, कुम्बिया मांझी, किसान किस्कू, डोमना सोरेन, धर्मगुटू माझी, रमेश हांसदा, दुबिल माझी, किसान हांसदा, राजेश सोरेन, मंगल हांसदा, गोपाल टुडू सहित कई ग्रामीण बुद्धिजीवी शामिल थे। अंत में अध्यक्ष रोईदास सोरेन ने सभी से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया और कहा कि बाबा तिलका माझी का जन्मोत्सव संथाल समाज की अस्मिता और संघर्ष की पहचान है, जिसे पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.