Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के नुइयां ग्राम स्थित ठाकुरा टोला में तारे जमीन पर फाउंडेशन की ओर से निःशुल्क सेवा के तहत वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गांव के जरूरतमंद गरीब, असहाय-वृद्धों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ठाकुरा गांव के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं फाउंडेशन के गणमान्य सदस्य कुमार कश्यप, राजवीर सिंह, राजेश चाम्पिया,दर्शना चाम्पिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके मार्गदर्शन में वस्त्र वितरण का कार्य शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। वस्त्र वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में नुइयां ग्राम आंगनवाड़ी केंद्र की सेविका सुकमती चाम्पिया ने शुरू से अंत तक उपस्थित रहकर सराहनीय सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर जिन लाभार्थियों को वस्त्र प्रदान किए गए, उनमें प्रमुख रूप से नारा चाम्पिया, बीर सिंह चाम्पिया, सोनिया देवगन, लेतो चाम्पिया, बहादुला चाम्पिया, शिवा चाम्पिया, पीयूष करवा, जानो चाम्पिया, चंद्रमोहन देवगन, सूरज चाम्पिया, मंगल चाम्पिया, ममता चाम्पिया, महतो चाम्पिया, पानी चाम्पिया, पीजन करवा, हीरा चाम्पिया, कैरा चाम्पिया, प्रकाश चाम्पिया, बेहेरा चाम्पिया, गंगाराम चाम्पिया, किंदू चाम्पिया, राम चाम्पिया, वर्षा चाम्पिया, सुमित्रा चाम्पिया, बालेमा पूर्ति, लेंबो चाम्पिया, पूजा चाम्पिया, राधिका चाम्पिया, रानी बिरुआ, अक्षय चाम्पिया, उर्मिला चाम्पिया, कंडे देवगन, कुशनू चाम्पिया, दीपा चाम्पिया, तुलसी चाम्पिया, नांदी चाम्पिया, बुधनी बदिरा, मुग्गा चाम्पिया, रामाय चाम्पिया, दुर्गा करवा, राजकपूर करवा, दीपक पिंगुआ, गोनो दिग्गी, चैतन चाम्पिया, मुक्ता करवा, मुन्ना करवा, बगना चाम्पिया, गोमिया चाम्पिया, डेमका चाम्पिया, सुबनी चाम्पिया, सोमा चाम्पिया, सबिता चाम्पिया सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
ग्रामीणों ने इस सामाजिक पहल के लिए तारे जमीन पर फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई।

No comments:
Post a Comment