Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil सिंहभूम कॉलेज चांडिल से डाॅ. जे. के. सिंह निर्विरोध सीनेट मेंबर निर्वाचित Dr. J.K. Singh from Singhbhum College, Chandil, elected unopposed as Senate member

 


Upgrade Jharkhand News. कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव में सिंहभूम कॉलेज, चांडिल कोटे से कॉमर्स डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योतिष कुमार सिंह  निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कॉलेज में केवल डाॅ.सिंह ने ही सीनेट प्रत्याशी के रुप में नॉमिनेशन किया था। 10 जनवरी को उनके नॉमिनेशन पेपर की विधिवत स्क्रुटनी के बाद शुक्रवार को कॉलेज की ओर से निर्विरोध निर्वाचित होने की सूचना विश्वविद्यालय को भेज दिया गया था। गुरुवार को प्राचार्य सह निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ.सुनील मुर्मू ने डॉ. ज्योतिष कुमार सिंह को निर्विरोध  सीनेट मेंबर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। 


डाॅ. सिंह सिंहभूम कॉलेज चांडिल में विगत 17 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक भी रह चुके हैं । कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील मुर्मू ने डॉ. जे. के. सिंह को निर्विरोध सीनेट मेंबर चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं  दी। साथ ही कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी उनको बधाई दिया। इस अवसर पर  डॉ सुधीर कुमार सिंह, प्रो. ए. के गोराई, डॉ. अंबिका रजक,  डॉ. रिया शालिनी, डाॅ नीलम, डाॅ. नेपाल चंद्र महतो, डॉ समीर सेठ, डॉ सच्चिदानंद मैती, सुबोध सिंह  मुंडा, बिभीषण माछुआ, अशोक महतो आदि उपस्थित थे।


गैर शैक्षणिक वर्ग का मतदान 22 जनवरी को सिंहभूम कॉलेज में संपन्न हुआ। जिसमें प्रत्याशी प्रत्युश कुमार पानी एवं इंद्र बेसरा के लिए दो मतदाता ने मतदान किया। मतगणना 24 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर में होगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.