Jamshedpur (Nagendra) बिष्टुपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में 07 एवं 08 जनवरी 2026 को “नन्हा सा दिल – जन्मजात हृदय रोग निवारण एवं उपचार कार्यक्रम” के अंतर्गत दो दिवसीय निःशुल्क ईको-हार्ट स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने फीता काटकर किया। इस शिविर में नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की जन्मजात हृदय रोग जांच अनुभवी कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा निःशुल्क की जा रही है।
पहले दिन कुल 49 बच्चों की जांच हुई, जिसमें 10 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई। चिन्हित बच्चों को उपचार एवं ऑपरेशन हेतु हैदराबाद, नवी मुंबई, रायपुर, पलवल सहित देश के उच्च संस्थानों में रेफर किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि हृदय रोग के लक्षण दिखने पर बच्चों की समय रहते जांच कराएं और इस जनकल्याणकारी शिविर का लाभ उठाए।

No comments:
Post a Comment