Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa रोवाम गांव में बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 27 फरवरी से, तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान Pran Pratishtha of Baba Neelkanth Mahadev Temple in Rowam village from February 27, three-day religious ritual

 


Guwa (Sandeep Gupta) गंगदा पंचायत अंतर्गत रोवाम गांव में स्थापित बाबा नीलकंठ महादेव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से 1 मार्च तक किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। रोवाम गांव के समाजसेवी योगी गोप ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 27 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेंगी और पूरे गांव में श्रद्धा का वातावरण बनेगा। 28 फरवरी को बनारस से आए विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ एवं विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। 


मंदिर में स्थापित भगवान शिव की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।कार्यक्रम के अंतिम दिन 1 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजकों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।योगी गोप ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन अवसर पर भाग लें और पुण्य के भागी बनें। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.