Guwa (Sandeep Gupta) गुवासाई के ग्रामीण मुण्डा मंगल पुरती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सारंड़ा विकास समिति जामकुंडिया-दुईया द्वारा रांजाबुरू खदान को 23 फरवरी 2026 की सुबह से पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। इस बंदी को लेकर दुईया गांव में दो दिन पूर्व बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें 10 गांवों के ग्रामीण मुण्डा शामिल हुए थे।
मंगल पुरती ने आरोप लगाया कि सारंड़ा पीढ़ के मानकी सुरेश चाम्पिया को इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं किया गया, जबकि गुवा सेल माइन्स और रांजाबुरू माइन्स घाटकुडी कम्पार्ट का सीमा क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में उन्हें बैठक से अलग रखना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि 18 गांवों को आंदोलन में शामिल दिखाना भ्रामक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे न तो पहले सारंड़ा विकास समिति जामकुंडिया-दुईया के समर्थन में थे और न ही आगे इस बंदी या आंदोलन का समर्थन करेंगे।




































No comments:
Post a Comment