Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa बापू के सपनों का हथकरघा आज भी जीवित: सीजीएम चंद्रभूषण कुमार The handloom of Bapu's dreams is still alive: CGM Chandrabhushan Kumar

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा के कच्छी धौड़ा स्थित गुवा सेल सीएसआर द्वारा संचालित आशाएं हथकरघा केंद्र में मंगलवार को 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि आजादी से पूर्व महात्मा गांधी ने हथकरघा और स्वदेशी को बढ़ावा देकर विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार का आह्वान किया था। उनके प्रयासों ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, बल्कि देश को आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया। 


उन्होंने कहा कि आज उन्हीं आदर्शों पर चलते हुए गुवा सेल सीएसआर द्वारा संचालित यह हथकरघा केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 13 वर्षों से यह केंद्र स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ रहा है, जिससे वे अपने परिवार की आजीविका में सहयोग कर रही हैं। कार्यक्रम में महाप्रबंधक आरके बंगा, आरके सिन्हा, प्रवीण कुमार, भीके सुमन, डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं महिला समिति की सदस्याएं उपस्थित रहीं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.