Guwa (Sandeep Gupta) होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार संध्या 5 बजे गुवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने की।बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंगियों और तेज रफ्तार बाइकर्स पर विशेष नजर रखी जाएगी। बिना अनुमति और आपसी सहमति के किसी पर जबरन रंग या अबीर लगाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से चेतावनी दी कि शराब पीकर वाहन चलाने तथा स्टंट या तेज गति से बाइक चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि होली और रमजान दोनों पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।बैठक में एएसआई ललन कुमार मंडल, पंचायत समिति सदस्य भादों टोप्पो, सुनीता सामद, जानो चातर, सरोज किंडो, पदमा केसरी, विश्वजीत तांती, मित्रों दास, रितेश प्रसाद, कानुराम पूर्ति, बबलू चाम्पिया, प्रशांत चाम्पिया, शादाब खान, सलीम कुरैशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।





































No comments:
Post a Comment