Guwa (Sandeep Gupta) गुवा अयस्क खानों के अंतर्गत बीएसएल-सेल के दुआरगुइबुरु पट्टे क्षेत्र स्थित राजाबुरु खदान में कार्य कर रही ठेका कंपनी ने स्थानीय समूहों द्वारा लगातार कार्य बाधित किए जाने का आरोप लगाया है। कंपनी को राजाबुरु क्षेत्र से अयस्क उत्खनन, परिवहन, इन-पिट स्क्रीनिंग, आरओएम की क्रशिंग, अनुमोदित ग्रेड के गांठदार एवं महीन अयस्क का उत्पादन, गुवा पब्लिक रेलवे साइडिंग तक परिवहन तथा रानीचुआ अपशिष्ट डंप तक अपशिष्ट हटाने का कार्य विधिवत निविदा प्रक्रिया के तहत सौंपा गया है।कंपनी प्रबंधन के अनुसार वृंदावन गोप, तुफान घोष सहित कुछ स्थानीय लोग नियमित रूप से कार्यस्थल पर पहुंचकर काम रुकवा रहे हैं।
आरोप है कि ये लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर मशीनरी बंद करा देते हैं और बिना उनकी सहमति कार्य नहीं होने देने की चेतावनी देते हैं। बताया गया है कि संबंधित लोग आसपास के सीएसआर क्षेत्र के गांवों से जुड़े हैं और कार्य सीधे अपने माध्यम से कराए जाने की मांग कर रहे हैं।कंपनी ने कहा कि उसने स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी है, फिर भी बार-बार के हस्तक्षेप से कर्मचारियों और मशीनरी की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रबंधन ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और बाधारहित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की है।



































No comments:
Post a Comment