Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chandil कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत महायज्ञ शुरू Shrimad Bhagwat Mahayagna begins with Kalash Yatra

 


Upgrade Jharkhand News. चांडिल प्रखंड के चिलगु में श्रीमद भागवत कथा प्रचारक समिति चिलगु द्वारा दुर्गा मंदिर परिसर में सनातन धर्म महासम्मेलन के लिए सात दिवसीय श्रीमद भागवत महायज्ञ शुरू की गई। शुक्रवार को नदी से 151 युवती एवं महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश का जल महायज्ञ स्थल में पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ स्थापना की गई। पश्चिम बंगाल के श्रीधाम नवद्वीप नदिया के अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक श्रीमद गिरिधारी शास्त्री जी महाराज द्वारा प्रतिदिन भागवत कथा की अमृत वर्षा की जाएगी।


प्रतिदिन प्रात 6 बजे से अपराह्न 12 बजे तक मूल श्लोक पाठ होगा एवं संध्या 5 बजे कथा वाचन होगी। अंतिम दिन 28 फरवरी को प्रात आठ बजे से हरिनाम सहयोग से श्रीमद भागवत परिक्रमा एवं पूर्णाहुति के बाद महा भंडारा आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने कहा कि धर्म महासम्मेलन आयोजित कर सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस प्रकार के महासम्मेलन से समाज की वातावरण शुद्ध होती है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.