Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur श्री श्याम निशान यात्रा का 172 वां भव्य आयोजन 27 फरवरी को 172nd grand event of Shri Shyam Nishan Yatra on 27th February

 


Jamshedpur (Nagendra) नगर की प्रसिद्ध धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्याम रात्रि ग्यारस निशान यात्रा के तत्वावधान में लगातार 171 महीनों से आयोजित की जा रही श्री श्याम निशान यात्रा का 172 वां भव्य आयोजन 27 फरवरी, शुक्रवार को शाम 7 बजे से किया जाएगा।ज्ञात हो कि श्याम भक्तों द्वारा हर माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह निशान यात्रा निकाली जाती है। यह पावन निशान यात्रा साकची शिव मंदिर से प्रारंभ होकर साकची एवं बिष्टुपुर की मुख्य सड़क का भ्रमण करते हुए जुगसलाई बैकुंठ धाम मंदिर में पहुंचकर सम्पन्न होगी। यह जानकारी समिति के अनिल मोदी,विमल अग्रवाल,अनिल खंडेलवाल एवं अन्य ने बिष्टुपुर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि इस भव्य यात्रा में लगभग 3000 महिला एवं पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में पवित्र निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारों के साथ पूरे भक्तिभाव से शामिल होंगे।एवं हजारों भक्त सपरिवार उनके साथ चलेंगे।यात्रा के पूर्व पुरोहितों द्वारा पूरे आस्था एवं धार्मिक मान्यताओं के साथ सभी निशान की पूजा की जाएगी। यात्रा के लिए बाबा श्याम का विशेष चलंत दरबार आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र रहेगा।


यात्रा की विशेषता यह भी होगी कि एक चलंत वाहन यात्रा के साथ चलेगा, जिसमें श्याम भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाएंगे। यात्रा के दौरान बाबा श्याम को छप्पन भोग एवं छत्तीस प्रकार के व्यंजनों का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा, जिसे बाद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा।श्याम भक्त पूरे रस्ते बाबा श्याम से फूलों एवं इत्र से होली खेलते हुए चलेंगे। उन्होंने बताया कि फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इस दिन राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन हेतु पहुंचते हैं। जो श्रद्धालु खाटू धाम नहीं जा पाते, उनके लिए यह निशान यात्रा बाबा की आराधना और कृपा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। यह दो दिवसीय महोत्सव 26 फरवरी को मेहंदी उत्सव के साथ प्रारंभ होगा, जिसमें मंडल की महिलाएं अपने हाथों में बाबा श्याम के नाम की मेहंदी रचाकर अपनी आस्था प्रकट करेंगी। इसके पश्चात 27 फरवरी को भव्य निशान यात्रा एवं विशेष पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का समापन होगा। श्याम भक्तों की सुविधा के लिए समिति ने विभिन्न स्थानों पर निशान कूपन वितरण केंद्र स्थापित किए हैं जिनमें जितेंद्र फैंसी स्टोर जुगसलाई,रुचिका स्टोर जुगसलाई, खंडेलवाल कंप्यूटर जुगसलाई, बाबा कलेक्शन चुना लाइन साकची, पी एन चौधरी जरीवाला साकची, जोशी बरतन भंडार मानगो, सिंघानिया इंटीरियर साकची,गिरधारी लाल खेमका,शिव मंदिर के सामने साकची प्रमुख है।


उन्होंने जमशेदपुर के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से इस भव्य निशान यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से अनिल मोदी,विमल अग्रवाल,अनिल खंडेलवाल,रतन मैंगोटिया,गौरव खंडेलवाल,नितेश अग्रवाल, हैप्पी धानुका,विष्णु जगनानी, हितेश पारीक, सुनील खंडेलवाल, संदीप अग्रवाल, पंकज चौधरी,अमित संघी, रोहित खंडेलवाल,मनोज मोदी, मनीष कसेरा, अरविंद मोदी ,अमित अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, संकटा सिंह,मोहन पटवारी,विक्की अग्रवाल, नीरज भूत अमित पोद्दार,अनिल गुप्ता एवं अन्य शामिल है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.