Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज को मिली मंजूरी, 2026-27 से शुरू होंगे कोर्स, कोल्हान के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर Jamshedpur Professional College gets approval, courses to start from 2026-27, new employment opportunities to open for the youth of Kolhan.

 


Jamshedpur (Nagendra) पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू के लगातार प्रयासों के बाद सरकार ने दी जमशेदपुर में आखिर स्वीकृति प्रदान कर दी ,जो जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र के निवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। काफी समय से लंबित पड़े जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज को आखिरकार सरकार ने शुरू करने की मंजूरी दे दी है। अब इस संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रोफेशनल स्टडीज के विभिन्न पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से सवाल किया था कि तैयार भवन के बावजूद कॉलेज को शुरू करने में देरी क्यों हो रही है और इसे कब तक चालू किया जाएगा। इसके जवाब में सरकार ने स्पष्ट किया कि कॉलेज का संचालन राज्य सरकार स्वयं करेगी तथा इसे पीपीपी मोड में चलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।


इस संस्थान को ‘इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज’ के रूप में प्रारंभ किया जाएगा। सरकार के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यहां मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए), इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (आईपीएम) एवं डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) जैसे महत्वपूर्ण कोर्स संचालित किए जाएंगे। इससे जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र के युवाओं को उच्च स्तरीय प्रोफेशनल शिक्षा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होगी। ज्ञात हो कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जमशेदपुर के औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण सिदगोड़ा में प्रोफेशनल कॉलेज का निर्माण कराया था, जिससे कोल्हान के छात्र-छात्राएं यहीं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्थानीय औद्योगिक संस्थानों में सम्मानजनक रोजगार प्राप्त कर सकें। हालांकि, पिछले छह वर्षों से यह मामला लंबित पड़ा हुआ था। 


लगातार मांग और प्रयासों के बाद अब इस दिशा में ठोस निर्णय लिया गया है। वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने इसे कोल्हान क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी जीत बताते हुए सरकार से आग्रह किया है कि यहां कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रम भी प्रारंभ किए जाएं, जिससे कि अधिक से अधिक युवाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर प्रोफेशनल कॉलेज की शुरुआत से क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होगा एवं औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप दक्ष मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.