Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur भाजपा पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा ने केंद्रीय बजट 2026 को संतोषप्रद बताया,विकसित भारत @2047 की दिशा में एक दूरदर्शी, Former BJP Mandal President Anmol Verma termed the Union Budget 2026 as satisfactory, a visionary move towards a developed India @2047.

 


  •  समावेशी और निर्णायक दस्तावेज,प्रधानमंत्री मोदी के ‘स्वदेशी’आह्वान से जुड़ाव भारत के निर्यात को देगा नई गति

Upgrade Jharkhand News. भाजपा सुन्दरनगर पूर्व मंडल अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार प्रदेश महासचिव अनमोल वर्मा "पप्पु" ने कहा की केंद्रीय बजट 2026-27 को आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया) वाकई में देश के समग्र विकास,गरीब-मध्यम वर्ग,किसानों,युवाओं, महिलाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर मजबूत फोकस वाला बजट लगता है। यह “विकसित भारत” के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें युुवा शक्ति, ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया गया है।


अनमोल वर्मा ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त, निर्णायक और दूरदर्शी नेतृत्व का सशक्त प्रतिबिंब है, जिनके मार्गदर्शन में भारत वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है. यह बजट अपने समावेशी दृष्टिकोण, ठोस कार्ययोजना और स्पष्ट दिशा के माध्यम से देश की आर्थिक नींव को और अधिक मजबूत करता है.अनमोल वर्मा ने कहा, यह बजट देश के व्यापारियों, उद्यमियों, निवेशकों और विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए आत्मविश्वास से भरा सकारात्मक संदेश देता है. 


आर्थिक विकास के साथ समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने की भावना इस बजट को विशिष्ट बनाती है,यह भी कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास, लॉजिस्टिक्स की दक्षता, विनिर्माण, निर्यात, डिजिटल अर्थव्यवस्था और उपभोग आधारित विकास पर निरंतर ध्यान देने से देश के व्यापार और वाणिज्य को व्यापक लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा,यह बजट आत्मनिर्भर,प्रतिस्पर्धी और समावेशी भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है. यह देश की आर्थिक बुनियाद को और सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.