Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमीर जीवित है तो इस्तीफा देकर घर जाएं भगवान सिंह : कुलबिंदर If your conscience is alive then Bhagwan Singh should resign and go home: Kulbinder

 


Upgrade Jharkhand News. क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तथाकथित ड्रामेबाज प्रधान भगवान सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि उनके अंदर अभी भी जमीर जीवित है तो चुपचाप इस्तीफा दे और घर जाएं। बारीडीह प्रकरण की याद दिलाते हुए कुलविंदर सिंह ने कहा कि उन पर सनातनी होने का आरोप सेंट्रल कमेटी की बैठक में लगाकर बाहर किया गया था। अब आपकी तथाकथित कमेटी का कौन-कौन पदधारी खुद के सनातनी होने का दावा कर रहा है? क्या उनके सार्वजनिक दावे पर आपको थोड़ी भी लज्जा शर्म नहीं आ रही है? नहीं आएगी क्योंकि उनके बल पर आपकी दुकानदारी चलती है? उस समय कहा जाता रहा कि कुलविंदर सिंह के बयान से क़ौम की बदनामी हो रही थी और अभी गत लोकसभा चुनाव से क़ौम की बदनामी राष्ट्रीय एवं झारखंड स्तर पर कौन करवा रहा है?

 

भगवान सिंह पर निशाना चाहते हुए कहा कि कभी सेंट्रल कमेटी में झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यालय खोलते हैं कभी भारतीय जनता पार्टी?कार्यालय को मजाक का अड्डा बना दिया है। सिखों की पगड़ी की कीमत लगाने का काम भगवान सिंह करते हैं?  दूसरे को उनके चट्टे बट्टे सिखी, धर्म, मर्यादा व्यवहार सिखाते हैं और यह उनके उलट काम करते हैं? असल में कुर्सी चिपक प्रधान है इसीलिए तो अब तक मानगो और सेंट्रल कमेटी के दफ्तर की कुर्सी से चिपके हुए हैं?



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.