Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो नगर निगम के 33 वार्ड के प्रत्याशी शीतल कुमार रजक का आकस्मिक निधन Sudden demise of Shital Kumar Rajak, candidate for Ward 33 of Mango Municipal Corporation

 


Jamshedpur (Nagendra) नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर 33 से वार्ड सदस्य पद के प्रत्याशी शीतल कुमार रजक (36 वर्ष) का मंगलवार सुबह हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और चुनावी माहौल अचानक गमगीन हो उठा। उलीडीह थाना अंतर्गत रामकृष्ण कॉलोनी (हाउस नंबर 3) निवासी मंगल रजक के पुत्र शीतल रजक अपने पीछे पत्नी विजया भारती रजक और पुत्री शिवांगी रजक को छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, शीतल सोमवार रात सामान्य रूप से भोजन कर अपने कमरे में सोने गए थे। मंगलवार सुबह जब वे काफी देर तक नहीं उठे, तो पत्नी विजया भारती ने उन्हें जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों को सूचना दी गई। आनन-फानन में शीतल को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक रूप से हार्ट अटैक की आशंका जताई है। 


शीतल के भाई ने बताया कि उन्हें पहले से किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी और वे किसी प्रकार की नियमित दवा भी नहीं लेते थे। वे सामान्य और सक्रिय जीवन जी रहे थे, जिससे परिवार और परिचितों के लिए यह घटना बेहद स्तब्ध करने वाली रही। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी के निधन की सूचना मिलने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य चुनाव आयोग को भेजी गई है और मार्गदर्शन मांगा गया है। वार्ड नंबर 33 का चुनाव स्थगित होगा या नहीं, इस पर अंतिम निर्णय आयोग के निर्देश के बाद ही लिया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आयोग के दिशा-निर्देश मिलते ही आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 


घटना के बाद पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शाम को भुइयांडीह स्थित स्वर्णरखा बर्निंग घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। चुनाव प्रचार के बीच हुए इस असामयिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सन्नाटा पसर गया है। स्थानीय लोगों ने शीतल को मिलनसार, सक्रिय और समाजसेवी स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.