Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur डायट गम्हरिया में BPO/BRP/CRP के दो दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन Inauguration of two day workshop of BPO/BRP/CRP at DIET Gamharia

 


Upgrade Jharkhand News. दो दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य सह जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। प्राचार्य कैलाश मिश्रा मिस ने विषय प्रवेश करते हुए निपुण मिशन, आत्महत्या की प्रवृत्ति पर रोकथाम, शिक्षकों की भूमिका, जिले को नंबर वन की रैंक तक पहुँचाने हेतु विविध गतिविधियों पर कार्य करने का सुझाव दिया। कार्यशाला हेतु निबंधन का कार्य संकाय सदस्य आर लक्ष्मण राव,श्रीमती अनुभा सिंह एवं श्रीमती सीमा कुमारी के द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का संचालन संकाय सदस्य पंकज कुमार के द्वारा किया गया। प्रथम सत्र में हर्ष जोहार की वरिष्ठ कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती प्रीति मिश्रा, पिरामल ग्रुप एंड फाउंडेशन के श्री निशांत एवं गाँधी फेलो श्री यश ठाकुर ने सामाजिक भावनात्मक शिक्षण पर सभी प्रतिभागियों को बताया एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक भावनात्मक विकास के महत्व को समझाया ।


द्वितीय सत्र में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के प्रचार प्रसार एवं उसमें जिले की वर्तमान जिले की स्थिति का विस्तृत उल्लेख करते हुए सभी प्रतिभागियों को अपने जिले के कमजोर क्षेत्र की पहचान करते हुए उस क्षेत्र पर कार्य करने के लिए गतिविधि का आयोजन संकाय सदस्य डॉ मनीला कुमारी ने किया। तृतीय सत्र में संकाय सदस्य पंकज कुमार के द्वारा बाल संसद पर विस्तृत चर्चा की गई। भोजन अवकाश के बाद चतुर्थ सत्र में SHWP के जिला कोऑर्डिनेटर श्रवण कुमार के द्वारा SHWP पर विस्तृत चर्चा करते हुए उसके महत्व पर प्रकाश डाला गया।


अंतिम सत्र में HPC पर सभी सदस्यों के साथ चर्चा की गयी। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु संस्थान के संकाय सदस्य पंकज कुमार, आर लक्ष्मण राव, डॉ मनीला कुमारी, श्रीमती अनुभा सिंह, श्रीमती सीमा कुमारी,प्रधान लिपिक प्रभात कुमार मांझी, कंप्यूटर ऑपरेटर राजकिशोर कुम्भकार,प्रखंड के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री अविनाश, आदेशपाल दशरथ महतो, राजकिशोर महतो, जवाहर राम, माइक ऑपरेटर व अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.