Jamshedpur (Nagendra) पश्चिम बंगाल के मिदनापुर से सोना खरीदकर लौट रहे एक स्वर्ण व्यवसायी शैलेंद्र राणा की कार गम्हरिया पंचायत के छोटा सीरसी गांव के पास अनियंत्रित होकर धान के खेत में जा घुसी। वहीं दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन व्यवसायी को खरोंच तक नहीं आई। साथ ही कार में करीब 8 से 9 लाख रुपये का सोना मौजूद था, जो इस हादसे के बावजूद पूरी तरह सुरक्षित रहा।
उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को खेत से बाहर निकाला।व्यवसायी ने बताया कि वे व्यापारिक काम निपटा कर घर लौट रहे थे, तभी अचानक गाड़ी पर से नियंत्रण खो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में इस 'चमत्कारी' बचाव की काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।




































No comments:
Post a Comment