Jamshedpur (Nagendra) मारवाड़ी सम्मेलन, जुगसलाई शाखा द्वारा आगामी 01 मार्च रविवार को सायं 6.30 बजे होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन जुगसलाई स्थित महेश्वरी मंडल, एम.ई. स्कूल रोड में किया जाएगा। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां, धमाल, ढप, गीत-नृत्य तथा अबीर-गुलाल एवं फूलों की होली का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन समिति द्वारा सभी समाजबंधुओं एवं शहरवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर इस उल्लासपूर्ण समारोह में भाग लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है। समारोह के दौरान पारंपरिक होली उत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के उपरांत ठंडाई एवं रात्रि भोज की विशेष व्यवस्था की गई है। इस आयोजन में सहयोगी संस्थाओं के रूप में मारवाड़ी युवा मंच (जमशेदपुर, टाटानगर अचीवर्स एवं कालीमाटी आकृति व्हील्स शाखा), अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा, श्री राणी सती सत्संग समिति टाटानगर तथा श्री श्याम मित्र मंडल जुगसलाई का सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कार्यक्रम की सफलता हेतु अध्यक्ष दिलीप कांवटिया, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश लिप्पू शर्मा के साथ संदीप मुरारका, उमेश खिरवाल, मंटू लाल अग्रवाल, अजय भालोटिया, मनोज गोयल, पीयूष गोयल तथा अश्विनी कुमार अग्रवाल सहित समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं। मारवाड़ी सम्मेलन, जुगसलाई शाखा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर होली मिलन समारोह को सफल बनाएं।




































No comments:
Post a Comment