Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की सरेआम गोलीबारी में हत्या, देहरादून के मॉल में दिया गया घटना का अंजाम , मचा कोहराम Jamshedpur resident Vikram Sharma was shot dead in a public shooting at a mall in Dehradun, creating a lot of commotion.

 


Jamshedpur (Nagendra) उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह का गुरु था। घटना शहर के व्यस्त इलाके स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई, जहां जिम से लौट रहे विक्रम पर दो हमलावरों ने नजदीक से फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की है। विक्रम शर्मा मॉल स्थित जिम से बाहर निकल रहा था, तभी सीढ़ियों के पास घात लगाए दो हमलावर पैदल पहुंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 10 बजे विक्रम शर्मा मॉल स्थित जिम से बाहर निकल रहे थे । जैसे ही वह सीढ़ियों के पास पहुंचे , पहले से घात लगाए दो बदमाश पैदल पहुंचे और पिस्टल से लगातार गोलियां दाग दीं। तीन गोलियां लगते ही विक्रम शर्मा जमीन पर गिर पड़े । हमलावर वारदात को अंजाम देकर भीड़ का फायदा उठाते हुए फरार हो गया । सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसटीएफ मौके पर पहुंची और इलाके को घेर लिया गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। देहरादून पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में यह हत्या पूरी तरह प्लानिंग के तहत अंजाम दी गई प्रतीत होती है। हमलावरों ने बेहद करीब से फायरिंग की, जिससे बचाव का कोई मौका नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या व्यवसायिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।


हालांकि पुलिस ने किसी भी आपराधिक कनेक्शन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच जारी है। विक्रम शर्मा मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और प्रॉपर्टी डीलिंग व स्टोन क्रशर व्यवसाय से जुड़ा था। सूत्रों के अनुसार उसका नाम दुमका जेल में बंद कथित माफिया डॉन अखिलेश सिंह से भी जोड़ा जाता रहा है। यह भी चर्चा है कि विक्रम शर्मा कभी उसका करीबी और गुरु माना जाता था। हालांकि पुलिस ने इन दावों पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है । जांच पूरी होने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है । देहरादून में बीते 15 दिनों के भीतर यह पांचवीं हत्या बताई जा रही है। दिनदहाड़े मॉल परिसर में हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। 


स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। एसटीएफ की टीमें हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस प्रशासन का दावा है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाएगी तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा । मामले की जांच जारी है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.