Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur: मानगो नगर निगम चुनाव में काफी कुव्यवस्था पत्रकारों को देखने को मिली, मतदाता वोट देने के लिये मतदान केंद्र पर आए, लेकिन वोट दे नहीं पाए Journalists witnessed widespread mismanagement during the Mango Municipal Corporation elections. Voters arrived at the polling station to cast their votes but were unable to do so.

 


Upgrade Jharkhand News. मानगो नगर निगम के चुनाव में सोमवार को काफी कुव्यवस्था पत्रकारों को देखने को मिली। मतदाता वोट देने के लिये मतदान केंद्र पर आए, लेकिन वोट दे नहीं पाए। इसका कारण मतदाता पर्ची में अपनी जगह किसी और व्यक्ति का नाम पाया जाना है। विधानसभा चुनाव में जो मतदाता पर्ची मतदाता को दी गई थी,वह निगम के चुनाव में मिल नहीं रही है। यह शिकायत कई मतदाता ने पत्रकारों से की। 


कई मतदाताओं ने बताया कि यह चुनाव कोर्ट के आदेश पर आनन फानन में किया जा रहा है, जिसके कारण चुनाव आयोग अपना काम सही तरीके से कर नहीं पाया। लगभग 30 प्रतिशत लोग मतदान से वंचित रह जाएंगे। मतदाता आनंद ने बताया कि इसकी जानकारी वे जिला के उपायुक्त को जरूर देंगे। राजस्थान भवन, मानगो के बूथ पर कांग्रेस की अर्पणा ने पुलिस के ढीले ढाले रवैया की जानकारी पत्रकारों को दी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.