Jamshedpur (Nagendra) जमशेदपुर के मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के होने वाले चुनाव की तल्खी बढ़ रही है. मंगलवार को झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ कदमा स्थित आवास में प्रेस कांफ्रेंस कर विधायक सरयू राय के खिलाफ निजी टिप्पणी की थी. इस टिप्पणी के बाद माहौल गर्मा गया है. इस मामले में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की गयी है. बन्ना गुप्ता के खिलाफ जिला परिषद सदस्य कविता परमार ने शिकायत दर्ज किया है. उन्होंने बताया है कि नगर निगम चुनावी माहौल में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमर्यादित बयान बाजी ने महिलाओं में रोष पैदा कर दिया है. बुधवार को कविता परमार द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान के खिलाफ पत्र सौंपा गया.
इस पत्र के माध्यम से उन्होंने पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के एक भाषण के दौरान सार्वजनिक महिला के साथ जोड़ते हुए एक टिप्पणी को दर्शाया है जो कि अकल्पनीय है. जनता के बीच आक्रोश है क्योंकि जिस महिला का नाम लिया गया है वह ना तो किसी राजनितिक पार्टी में है और ना ही कोई चनावी भमिका में है. पत्र मे यह दर्शाया गया है कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के भाग 1 के जेनरल कंडक्ट में स्पष्ट है कि "कोई भी प्रत्याशी या नेता राजनीतिक विरोध के दौरान व्यक्तिगत जीवन, चरित्र अथवा असंबंधित व्यक्तियों पर आलोचना नहीं करेगा." चुनाव आयोग सरकुलर के जेनरल कंडक्ट समय समय पर जारी निर्देश के अनुसार अपमानजनक, इशारात्मक या मानहानि कर बयान जो किसी व्यक्ति, विशेषकर महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाते हो, फ्री व फेयर इलेक्शन के सिद्धांत के प्रतिकूल हैं. इलेक्शन कमीशन के महिला सम्मान संबंधि निर्देश के तहत यह निर्देशित है कि चुनाव प्रचार में ऐसी भाषा से परहेज किया जाए जिससे महिलाओं की प्रतिष्ठा, निजता एवं सम्मान प्रभावित हों. इस प्रकार के बयानों से अन्य प्रत्याशियों को भी अनुचित व्यक्तिगत टिप्पणियों के लिए प्रोत्साहन मिलता है, जिससे संपूर्ण चुनावी वातावरण दूषित होता है.
श्रीमति परमार ने कहा है कि यहां व्यक्तिगत एवं असार्वजनिक महिला को राजनीतिक विमर्श में घसीटा गया है. इस तरह का कार्य से समाज मे एक गलत संदेश जाता है. कविता परमार ने मीडिया को बताया कि पूर्व मंत्री के निर्जलता पूर्ण व्यवहार से पहले भी जमशेदपुर शर्मशार हुआ है और फिर इस तरह की बयानबाजी से महिला के सम्मान को ठेस पहुंचा है. आज मुख्य रूप से कविता परमार, मंजू सिंह एवं अन्य महिला सदस्य उपस्थित थी. इन लोगों ने सुसंगत धाराओं के तहत केस करने की भी मांग की है.




































No comments:
Post a Comment