- सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का पुनर्गठन का आग्रह
Upgrade Jharkhand News. क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने टाटा स्टील एमडी टीवी नरेंद्रन को निबंधित पत्र भेजकर हालिया गठित सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का पुनर्गठन करने का आग्रह किया है। कुलविंदर सिंह के अनुसार इस एडवाइजरी काउंसिल में उन्हें सदस्य के तौर पर नामजद किया जाना चाहिए। जिनके घर जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी अंतर्गत जमशेदपुर टाउन में है। इसमें मानगो, आदित्यपुर अथवा जुगसलाईवासी अथवा आपराधिक मामले के किसी आरोपी को स्थान नहीं दिया जाना चाहिए।
अधिवक्ता का साफ कहना है कि टाटा स्टील प्रबंधन ने इस जमशेदपुर शहर को स्वच्छ साफ निर्मल हरा भरा रखने और शुद्ध पर्यावरण एवं पेयजल देने में भारत में बेंचमार्क बना रखा है। फिर सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल के गठन की क्या जरूरत थी? यदि टाटा स्टील सही में नागरिक परिषद का गठन करना चाहती है तो संविधान प्रदत तीसरा मताधिकार जनता को मिलना चाहिए और इस दिशा में प्रबंधन को कदम आगे बढ़ाना चाहिए।
पीढ़ियों से प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से टाटा स्टील पर निर्भर कोई भी नागरिक अहित नहीं चाहता। टाटा स्टील और शहर के संस्थापक जमशिद जी नसरवान जी टाटा के आदर्श शहर के परिकल्पना को मूर्त रूप देने में प्रबंधन और जनता बराबर के साझीदार हैं। ऐसे में उन्हें स्थान दिया जाना चाहिए था जो वास्तव में क्षेत्र की साफ सफाई एवं उत्थान में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान बन चुके हैं। कुलविंदर सिंह ने इसकी प्रति महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा टाटा स्टील के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को प्रेषित की है।




































No comments:
Post a Comment