Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur कुमकुम श्रीवास्तव ने प्रचार अभियान किया तेज , कहा : विरोधी पक्ष बौखला गए हैं Kumkum Srivastava intensified the campaign and said: The opposition is nervous.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो मेयर पद की प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव ने अपनी प्रचार अभियान को और भी तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी लोकप्रियता को देखते हुए विरोधी पक्ष बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पोस्टर बैनर को फाड़कर विरोधी पक्ष अपने आपको हताश महसूस कर रहे हैं। ऐसी ओछी मानसिकता उनकी हार को इंगित करता है। उन्होंने अपने समर्थकों से इसका हिसाब मतदान के दिन छड़ी छाप पर वोट देकर करने की अपील किया। जनसंपर्क पदयात्रा आज उलीडीह बस्ती, टैंक रोड तथा आसपास के इलाकों में उत्साह और जनसमर्थन के साथ सम्पन्न हुई। 


कुमकुम श्रीवास्तव के प्रचार अभियान में हजारों समर्थक जुट रहे हैं । पदयात्रा के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और क्षेत्र की जमीनी समस्याएं विस्तार से सुनीं। स्थानीय निवासियों ने जलभराव, नालों की नियमित सफाई, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, जर्जर सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और कचरा प्रबंधन से जुड़ी समस्याएं प्रमुखता से रखीं। प्रत्याशी ने आश्वस्त किया कि क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप चरणबद्ध कार्ययोजना बनाकर संबंधित विभागों के साथ समन्वित प्रयास किए जाएंगे। पदयात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों से विशेष बातचीत कर उनकी दैनिक चुनौतियों को जाना। युवाओं ने रोजगारपरक प्रशिक्षण, खेल सुविधाएं और सुरक्षित सार्वजनिक स्थानों की मांग रखी। कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि विकास की प्रक्रिया सहभागी होगी और प्रत्येक वार्ड की प्राथमिकताओं के आधार पर योजनाएं लागू की जाएंगी।


उन्होंने कहा कि स्वच्छ और व्यवस्थित शहरी वातावरण के लिए नियमित निगरानी तंत्र, सुलभ शिकायत निवारण व्यवस्था और नागरिक सहभागिता को मजबूत किया जाएगा। “हमारा लक्ष्य है कि हर मोहल्ले तक बुनियादी सुविधाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचें।” पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.