Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मानगो मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने गुरुद्वारा रोड , शंकोसाईं–केदार बागान–जेपी स्कूल क्षेत्र में पदयात्रा कर चलाया जनसंपर्क अभियान Mango Mayor candidate Sandhya Singh conducted a public relations campaign by walking in Gurudwara Road, Shankosain-Kedar Garden-JP School area.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह ने गुरुद्वारा रोड , शंकोसाईं केदार बागान एवं जेपी स्कूल क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत करते हुए भरपूर समर्थन जताया। पदयात्रा के दौरान श्रीमती संध्या सिंह ने मानगो की हर गली और हर बस्ती तक पहुँचने के संकल्प के साथ आमजन से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। स्थानीय निवासियों ने स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, सड़क अवसंरचना, सुरक्षा व्यवस्था और विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर, संध्या सिंह ने कहा कि जनता का विश्वास और उनका समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी से एकजुट होकर मानगो को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने का आह्वान किया। 


संध्या सिंह ने मतदाताओं से चुनाव चिन्ह ‘कैमरा’ के क्रमांक संख्या 10 पर मतदान करने का आग्रह किया। पदयात्रा में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे क्षेत्र में चुनावी माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया। संध्या सिंह ने अपने समर्थकों के साथ संध्या के समय मानगो क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड में भी सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। भ्रमण के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और नगर के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, नाली एवं सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों पर अपनी प्राथमिकताओं को रखते हुए समर्थन की अपील की। श्रीमती संध्या सिंह ने कहा कि मानगो की जनता अब विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही चाहती है और एनडीए का नेतृत्व ही मानगो को एक सुव्यवस्थित व विकसित नगर निगम बना सकता है। 


जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उनका स्वागत किया और उन्हें भारी समर्थन का भरोसा दिलाया। मंगलवार के शाम के समय डिमना रोड में गंगा मेमोरियल अस्पताल के निकट एक चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास शाहू एवं प्रत्याशी संध्या सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जटा शंकर पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में एनडीए गठबंधन के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.