Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह का धुंआधार चुनावी प्रचार देख विरोधी का बढ़ा बीपी Mayor candidate Lucky Singh's vigorous election campaign raises the BP of his opponents.

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम के झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने बुधवार को निगम के शहरी क्षेत्र में जोरदार पैदल मार्च कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कई हाउसिंग कॉलोनी , डिमना बस्ती, झारखंड कॉलोनी, संकोसाई आदि जगहों में धुंआधार प्रचार कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की, जहां मतदाताओं का उन्हें अपार समर्थन मिला। हाउसिंग कॉलोनी में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और व्यवसायियों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। लक्की सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। 


उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराया। चुनावी माहौल के बीच उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। उन्होंने मतदाताओं को सावधान करते हुए कहा कि अपना मत किसी के बहकावे में आकर नहीं बर्बाद करें सोच समझकर ही किसी अच्छे प्रत्यासी को जिताएं जो आपके अधिकार के लिए लड़ता हो । लक्की सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार मैया सम्मान योजना का लाभ देकर गरीब वंचित महिलाओं को सबल बनाने का काम कर रही है। झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी ही आपके हर सुख दुःख में खड़ा रहेगा और मानगो क्षेत्र का चहुमुंखी विकास करेगा । इसलिए मतदान के दिन 23 फरवरी को ईंट निशान पर ही वोट करें , क्योंकि मेरी जीत आपकी जीत है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.