Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम चुनाव के अंतर्गत एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह द्वारा दाईगुटू सहित आसपास के विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान आम नागरिकों से सीधा संवाद कर नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर एनडीए की प्राथमिकताओं और भावी योजनाओं की जानकारी दी गई। जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी ने बताया कि स्वच्छ मानगो के लिए सभी वार्डों में नियमित कचरा उठाव, नालियों की सफाई, फॉगिंग एवं कीटनाशक छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी। ट्रैफिक जाम से निजात, सड़क एवं नाली निर्माण, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की स्थापना तथा पुराने उपकेंद्रों के सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी।
बच्चों के लिए पार्क, युवाओं के लिए खेल मैदान, बुजुर्गों के लिए सुविधाएं, महिला सुरक्षा हेतु महिला थाना एवं पिंक पेट्रोलिंग, महिला सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार से जोड़ने, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष प्रयास का संकल्प लिया गया है। इसके अलावा बरसात के दिनों में बाढ़ से सुरक्षा, जलजमाव से मुक्ति, अंडरग्राउंड केबलिंग, नई स्ट्रीट लाइट एवं लाइट टावर की व्यवस्था, बेहतर सिवरेज सिस्टम का निर्माण तथा चलंत वैन के माध्यम से आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने की योजना भी शामिल है।
एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनसमस्याओं का त्वरित समाधान ही एनडीए का मूल उद्देश्य है। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों ने भारी संख्या में सहभागिता कर समर्थन व्यक्त किया।





































No comments:
Post a Comment