Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur विक्रम शर्मा की देहरादून में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने किया खुलासा , दो आरोपी गिरफ्तार Police made a breakthrough in the murder case of Vikram Sharma in Dehradun, two accused arrested.

 


Jamshedpur (Nagendra) विक्रम सिंह हत्या कांड का पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया . इस मामले में दो आरोपी फरार है. पुलिस ने इसको लेकर संवाददाता सम्मेलन किया और पूरे कांड का खुलासा किया. 13 फरवरी को देहरादून के डालनवाला क्षेत्र स्थित सिलवर सिटी मॉल में अज्ञात हमलावरों ने गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले की जांच की गयी. जांच में पता चला कि तीन हमलावर बाइक से आये थे और वारदात के बाद सहस्त्रधारा क्षेत्र में वाहन बदलकर हरिद्वार भाग गये थे. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल में लाये गये मोटर साइकिल को बरामद किया है. 


इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें जमशेदपुर के जुगसलाई के एमइ स्कूल रोड के बाबा बरोदा अपार्टमेंट निवासी अक्षत ठाकुर उर्फ संजीव कुमार और बागबेड़ा के गाढ़ाबासा निवासी राजकुमार शामिल है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस को जमशेदपुर के टंगरा निवासी अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, बागबेड़ा गाढ़ाबासा निवासी विशाल सिंह, बागबेड़ा निवासी आकाश कुमार प्रसाद, यशराज और जीतेंद्र कुमार साहू की तलाश है. पुलिस ने बताया कि हत्या पुरानी आपराधिक रंजिश और वर्चस्व स्थापित करने की साजिश के तहत की गयी थी. पुलिस के अनुसार हत्या की योजना लंबे समय से बनायी जा रही थी और इसके लिए आरोपियों ने अलग अलग राज्यों में अपना ठिकाना बनाया था. 


पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापामारी की जा रही है और आरोपियों को पकड़वाने वाले को 25 – 25 हजार रुपये ईनाम के तौर पर दिया जायेगा. पुलिस ने हत्या के पीछे सारिका इंटरप्राइजेज और रेलवे के फूड सप्लाई टेंडर के विवाद को भी माना है.पुलिस साजिश की फंडिंग को भी खंगाल रही है. आरोपियों के बैंक एकाउंट को फ्रीज कर दिया है. यह भी खुलासा किया गया है कि देहरादून का कोई अपराधी या किसी व्यक्ति ने उनको कोई मदद नहीं की है. पुलिस को यह बात भी मालूम चला है कि इस घटना को अंजाम देने के लिए उस जिम में एक आरोपी अंकित वर्मा ने दाखिला ले लिया था, जहां विक्रम शर्मा जिम जाता था. 


जिम में इंट्री लेना हत्यारों के लिए आसान था. उसने सामान्य तौर पर एक आइडी जमा की और फिर सदस्य बन गया था. इस कांड में अपराध की दुनिया में अखिलेश सिंह का गुरु कहे जाने वाले विक्रम शर्मा के भाई अरविंद शर्मा का नाम भी सामने आया था, लेकिन उस पर अब तक आरोप साबित नहीं हुई है. हत्याकांड में अखिलेश सिंह की भूमिका क्या है, उसकी भी जांच की जा रही है.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.