Jamshedpur (Nagendra) कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीडीह पहुंचीं. यहां मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने छात्रों से संवाद किया और कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया. राष्ट्रपति अपने निर्धारित समय 2:50 बजे से करीब पांच मिनट पहले ही कॉलेज पहुंच गई थीं. कार्यक्रम समाप्ति का समय 3:20 बजे निर्धारित था, लेकिन वे लगभग आठ मिनट बाद वहां से रवाना हुई. इस दौरान उन्होंने मेडिकल के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की, सामूहिक फोटो सेशन में हिस्सा लिया और हॉल में विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की.
गाड़ी रुकवाकर जनता के बीच पहुंचीं -कॉलेज से निकलते समय राष्ट्रपति ने अपना काफिला रुकवाया और गेट के पास खड़े आम लोगों के बीच पहुंच गई. करीब 150 कदम तक पैदल चलकर उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट बांटी, जिससे वहां मौजूद लोगों का उत्साह और बढ़ गया. भीड़ में मौजूद महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. अपने बीच राष्ट्रपति को देखकर लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया. खासकर महिलाओं और बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया. भीड़ "राष्ट्रपति जिंदाबाद” के नारे लगाती रही.
शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ कार्यक्रम -राष्ट्रपति कदमा से मरीन ड्राइव होते हुए खरकई लिंक रोड और मानगो गोलचक्कर के रास्ते भुइयांडीह होकर बारीडीह पहुंचीं. कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर खड़े थे. कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि परिसर में भविष्य में 'द्रौपदी मुर्मू स्पोर्ट्स एंड फूड कैंपस' विकसित करने की योजना है. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने कॉलेज कैंपस में पौधारोपण भी किया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया . उसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वापस लौट गई. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ. इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन भी इस अवसर पर उपस्थित थे. इससे पहले, रांची हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सोरेन और गंगवार ने मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया. अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है.


.jpeg)



































No comments:
Post a Comment