Jamshedpur (Nagendra) 26 फरवरी 2014 को मुंबई के नज़दीक सिंधुरत्न पनडुब्बी हादसे में वीरगति को प्राप्त भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर मनोरंजन कुमार को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन किया गया। इस पावन अवसर पर शहीद मनोरंजन कुमार के पिता सूबेदार नवीन कुमार, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यगण एवं नागरिक परिवेश से अनेक लोग शहीद को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे। संगठन के अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड महामंत्री सिद्धनाथ सिंह ने कहा कि शहीद मनोरंजन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वे माता-पिता इस समाज के लिए पूज्य हैं जिनकी कोख से मनोरंजन जैसा लाल पैदा हुआ। सैन्य परिवार ने कहा कि हम सेनानियों के लिए देश सर्वप्रथम होता है और इसका सर्वोत्तम उदाहरण हैं — देश के खातिर जान न्योछावर करने वाले हमारे वीर सेनानी।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद नवीन कुमार सिन्हा पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर एवं अन्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर झारखंड के लाल को उनकी वीरता एवं देशप्रेम के लिए नमन किया। सभी ने शहीद के माता-पिता से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्यों की टोली संध्या 6:00 बजे वीर शहीद के निवास स्थान पहुँची एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी वीरता एवं अदम्य साहस को याद किया। वरिष्ठ सदस्य अवधेश कुमार के नेतृत्व में सभी पूर्व सैनिकों ने झारखंड के लाल मनोरंजन कुमार को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
.jpeg)




































No comments:
Post a Comment