Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur लौह नगरी के कदमा में राष्ट्रपति ने श्री जगन्नाथ मंदिर का किया शिलान्यास President laid the foundation stone of Shri Jagannath Temple in Kadma, Iron City

 


Jamshedpur (Nagendra) भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर पहुंचीं. जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राष्ट्रपति का स्वागत किया. इसके बाद एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कार्यक्रम स्थल कदमा पहुंचीं. कदमा के मरिन ड्राइव के पास श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसका राष्ट्रपति ने श्री जगन्नाथ मंदिर निर्माण का विधिवत शिलान्यास की और पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया . इस मौके पर मंदिर प्रबंधन समिति के साथ साथ अन्य कई गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए. 


बता दें दि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस कार्यक्रम के अलावा बारिडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल हुईं ,जहां एक भवन का शिलान्यास कर छात्रों से संवाद  किया . इस मौके पर श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट के अध्यक्ष एसके बेहरा ने बताया कि लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह मंदिर ढाई एकड़ भूमि पर विकसित होगा. मुख्य मंदिर परिसर डेढ़ एकड़ में और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक केंद्र एक एकड़ में बनेगा. मंदिर की संरचना पुरी के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर होगी. निर्माण कार्य चार वर्षों में पूरा होगा, जबकि आध्यात्मिक केंद्र दो वर्षों में तैयार हो जाएगा. केंद्र का मुख्य उद्देश्य युवाओं का सर्वांगीण विकास करना है. गीता, भागवत जैसे ग्रंथों के माध्यम से नैतिकता, अनुशासन और आत्मबल की शिक्षा दी जाएगी. 200-250 किमी दायरे के शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को यहां आमंत्रित किया जाएगा ताकि वे जिम्मेदार नागरिक बनें और जीवन की चुनौतियों का साहस से सामना कर सकें.


राष्ट्रपति के दौरे के लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन, वैकल्पिक मार्ग, बैरिकेडिंग और नो-एंट्री व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम था , ताकि आमजन को कोई भी परेशानी न के बराबर हो. शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान , सांसद बिद्युत बरन महतो, पश्चिमी के विधायक सरयू राय, पूर्वी के विधायक पूर्णिमा दास साहू सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.