Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur अपने हक व अधिकार मांगने पर बेबको कंपनी के 56 स्थायी मजदूरों को काम से हटाया गया 56 permanent workers of Bebco company were fired for demanding their rights and entitlements.

 


Jamshedpur (Nagendra) औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बेबको कंपनी के 56 स्थाई मजदूरों को उनका हक एवं अधिकार मांगे जाने पर प्रबंधन द्वारा कार्य से हटा दिया गया। इस मामले को लेकर जेएलकेएम आगामी 28 फरवरी से जोरदार आंदोलन करेंगे। इस बावत जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने बताया कि बेबको कंपनी के मजदूरों द्वारा विगत दिनों सरायकेला के श्रम अधीक्षक से प्रबंधन द्वारा न्यूनतम मजदूरी, ईएसआई, पीएफ, बोनस आदि की सुविधा नहीं देने की शिकायत की गई थी। मजदूरों ने बताया था कि वे उक्त कंपनी में करीब 20-25 वर्षों से काम कर रहे हैं। किंतु, उन्हें इन सुविधाओं से वंचित रखा गया है। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर द्वारा बीते मंगलवार को कार्यालय में दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया गया था। उक्त वार्ता में आगामी 12 मार्च तक विगत वर्ष के बोनस का भुगतान करने पर सहमति बनी थी जिसके लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किया गया था। 


उसके बाद बुधवार की सुबह जब मजदूर अपनी डयूटी पर गए तो उन्हें कार्य से हटा देने की बात कहते हुए वापस कर दिया गया। उसके बाद सभी मजदूर जेएलकेएम कार्यालय पहुंचे और इसकी जानकारी प्रेम मार्डी को देते हुए न्याय की गुहार लगाई। जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि श्रम अधीक्षक के समक्ष समझौता हो जाने के बावजूद प्रबंधन द्वारा मजदूरों को कार्य से हटा दिया जाना गैर संवैधानिक है। इसके लिए आचार संहिता समाप्त होने के बाद कंपनी से लेकर सड़क तक जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर सभी मजदूर उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.