Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राजकुमार श्रीवास्तव का नीरज सिंह पर तीखा प्रहार, संध्या सिंह को हराने की खुली अपील Rajkumar Srivastava launches a scathing attack on Neeraj Singh, openly appeals to defeat Sandhya Singh

 


Jamshedpur (Nagendra) मानगो नगर निगम क्षेत्र की  राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने पार्टी नेता नीरज सिंह पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए आम नागरिकों से सार्वजनिक अपील कर दी। उन्होंने कहा कि यदि मानगो के पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बचाना है तो वर्तमान प्रत्याशी संध्या सिंह को चुनाव में पराजित करना आवश्यक है। 


राजकुमार श्रीवास्तव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि समय रहते कार्यकर्ताओं और जनता ने सच का साथ नहीं दिया तो संगठन के समर्पित लोगों के साथ-साथ आम जनता को भी परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि नीरज सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उन्होंने अपने जीवन के 44 वर्ष संगठन को समर्पित किए हैं। इसके विपरीत नीरज सिंह का मानगो की राजनीति में आगमन कुछ वर्षों पूर्व ही हुआ है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.