Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की मौत पर जमशेदपुर के वरिष्ठ समाजसेवी विकास सिंह ने दुःख प्रकट किया , जताया शोक संवेदना Senior social worker of Jamshedpur Vikas Singh expressed grief and condolences on the death of Veer Soren, grandson of former Chief Minister Champai Soren.

 


Jamshedpur (Nagendra) हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुल्लू-मनाली से आई एक हृदयविदारक खबर ने झारखंड की सियासत और सामाजिक जगत को झकझोर दिया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन का घूमने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। इस असामयिक घटना से परिवार सहित समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है। इस दुखद घटना पर जमशेदपुर शहर के वरिष्ठ समाजसेवी एवं ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष विकास सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। विकास सिंह ने कहा कि उनका चंपई सोरेन से पारिवारिक संबंध रहा है और उनके स्वर्गीय पिता कौशल किशोर सिंह के साथ घनिष्ठ मित्रता भी रही थी।


उन्होंने कहा कि वीर सोरेन का यूं अचानक चला जाना न केवल एक परिवार की व्यक्तिगत क्षति है, बल्कि पूरे समाज के लिए भावनात्मक आघात है। इस कठिन घड़ी में ब्रह्मर्षि विकास मंच पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है। विकास सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति दें। यह घटना क्षेत्र में शोक की लहर पैदा कर गई है और हर ओर से संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.