Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के दौरान वार्ड नंबर 9 स्थित बूथ नंबर 1, सेंट जॉन स्कूल में सोमवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के पोलिंग एजेंट ने बोगस मतदान का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया। आरोप है कि इसके बाद प्रतिद्वंदी हिदायत खान के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और करीब तीन घंटे तक एक कमरे में बंद रखा।
बताया गया है कि इस दौरान एजेंट के दो अन्य समर्थकों के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह स्वयं बूथ पर पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग या जिला प्रशासन हस्तक्षेप नहीं करेगा, तब तक वह धरने पर बैठी रहेंगी। उनके साथ कई समर्थक भी धरने में शामिल रहे।




































No comments:
Post a Comment