Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai रिनैंसा ग्लोबल का रिकॉर्ड धमाका: तिमाही में 33.21 करोड़ का मुनाफा Renaissance Global records record quarterly profit of Rs 33.21 crore

  • तीसरी तिमाही में रिनैंसा ग्लोबल का शानदार प्रदर्शन

Mumbai (Anil Bedag)  वैश्विक आभूषण बाजार की अग्रणी कंपनी रिनैंसा ग्लोबल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर–दिसंबर) में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज कर कॉर्पोरेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कंपनी ने पारंपरिक बी2बी मॉडल से आगे बढ़ते हुए ‘ब्रांडेड डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर’ रणनीति अपनाई, जिसका असर उसके वित्तीय नतीजों में साफ दिखाई दे रहा है। तीसरी तिमाही में कंपनी का राजस्व 962.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछली तिमाही की तुलना में 76.25 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। लाभप्रदता के मोर्चे पर भी कंपनी ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। एबीतडा 49.42प्रतिशत बढ़कर 60.71 करोड़ रुपये रहा.


शुद्ध लाभ 33.21 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में कंपनी का कुल कारोबार 2,039.62 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 1,566.58 करोड़ रुपये से काफी अधिक है। कंपनी के अध्यक्ष और ग्लोबल सीईओ सुमित शाह ने कहा, “रिनैंसा ग्लोबल अब केवल एक बी2बी निर्यातक नहीं रही, बल्कि एक ग्राहक-केंद्रित लक्जरी प्लेटफॉर्म के रूप में उभरी है। लागत कटौती कार्यक्रम से सालाना 40–50 करोड़ रुपये की बचत हो रही है, जिसका सीधा असर मुनाफे में दिख रहा है।”उन्होंने आगे बताया कि कंपनी ‘जीन डूसेट’ ब्रांड के स्टोर्स की संख्या पांच तक बढ़ाने की योजना बना रही है। 


साथ ही, मध्यम अवधि में ‘रिटर्न ऑन इक्विटी’ और ‘रिटर्न ऑन कैपिटल एम्प्लॉयड’ को 25 प्रतिशत के आसपास ले जाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।निवेशकों की नजर में मिड-कैप स्टार रिनैंसा ग्लोबल के इस शानदार प्रदर्शन के बाद शेयर बाजार के निवेशकों का ध्यान भी इस मिड-कैप ज्वेलरी कंपनी की ओर आकर्षित हुआ है। रणनीतिक बदलाव, मजबूत ब्रांडिंग और वैश्विक मांग के संयोजन ने कंपनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है—और आने वाले समय में यह प्रदर्शन और भी तेज रफ्तार पकड़ सकता है।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.