Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Mumbai मॉडर्न लव पर मृणाल ठाकुर का दिल से बयान, बताया कैसे दो दीवाने सहर में दिखाएगी प्यार की एक नई समझ Mrunal Thakur shares a heartfelt statement on modern love, shares how she will showcase a new understanding of love in Do Deewane Sehar.

 


Mumbai (Chirag) हाल ही में हुई एक मीडिया बातचीत में मृणाल ठाकुर ने अपनी आने वाली फिल्म दो दीवाने सहर में के इमोशनल पहलुओं पर खुलकर बात की। मॉडर्न लव को लेकर उनका नजरिया जितना फ्रेश है, उतना ही आज की जनरेशन से जुड़ा हुआ भी। जब उनसे पूछा गया कि फिल्म की लव स्टोरी में ऐसा क्या है जो दर्शकों को सबसे ज़्यादा कनेक्ट करेगा, तो मृणाल ने बिना सोचे कहा—“इनसिक्योरिटीज़।”मृणाल के मुताबिक यह फिल्म पारंपरिक रोमांटिक कहानियों से एक कदम आगे जाती है। यह सिर्फ प्यार में पड़ने की कहानी नहीं है, बल्कि दो ऐसे लोगों की जर्नी है जो अपनी-अपनी कमज़ोरियों और डर के साथ एक-दूसरे से मिलते हैं। मृणाल कहती हैं,“जब दो लोग अपनी इनसिक्योरिटीज़ के साथ एक-दूसरे से जुड़ते हैं, तो वो प्यार में गिरना नहीं होता, बल्कि प्यार में साथ उठना होता है।”


उनका मानना है कि दो दीवाने सहर में रिश्तों को उसी रूप में दिखाती है जैसे वे असल ज़िंदगी में होते हैं—थोड़े अधूरे, नाज़ुक और समय के साथ बदलते हुए। यह फिल्म प्यार को किसी परफेक्ट फेयरीटेल की तरह नहीं दिखाती, बल्कि इमोशनल बैगेज, आत्म-संदेह और पर्सनल ग्रोथ को भी उतनी ही ईमानदारी से अपनाती है। यही वजह है कि किरदारों के बीच का रिश्ता बहुत सच्चा और ज़मीन से जुड़ा हुआ लगता है। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री खास तौर पर ध्यान खींचती है। दोनों ऐसे किरदार निभाते नजर आएंगे जो अभी खुद को समझने और खोजने की प्रक्रिया में हैं—और रोमांटिक फिल्मों में ऐसा कम ही देखने को मिलता है। इमोशनल डेप्थ और सच्चे रोमांस के साथ यह जोड़ी साल की सबसे दिल छू लेने वाली ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक बनकर उभर सकती है।


ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। दो दीवाने सहर में को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। वैलेंटाइन वीक के आसपास रिलीज़ होने वाली यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.