Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa जंगलों में फिर भड़की आग, वन विभाग ने जताई चिंता Forest fire breaks out again, Forest Department expresses concern

 


Guwa (Sandeep Gupta) गर्मी की शुरुआत होते ही एक बार फिर जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले रास्ते के किनारे स्थित जंगलों में असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगा दी जा रही है, जिससे वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। वन विभाग की ओर से लगातार ग्रामीणों को जंगल में आग नहीं लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग महुआ चुनने में आसानी के लिए जंगलों में आग लगा देते हैं। वन विभाग के कर्मियों ने बताया कि गर्मी के मौसम में अक्सर लोग जमीन पर गिरे महुआ को साफ देखने के लिए सूखे पत्तों में आग लगा देते हैं, जिससे आग तेजी से फैल जाती है। 


जंगल में आग लगने से पेड़-पौधों के साथ-साथ कई दुर्लभ जीव-जंतु भी इसकी चपेट में आ जाते हैं, जिससे वन्यजीवों को भारी नुकसान होता है। वन विभाग के अनुसार जैसे ही जंगल में आग लगने की सूचना मिलती है, वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के कार्य में जुट जाती है। साथ ही विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगलों को आग से बचाने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग को दें।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.