Guwa (Sandeep Gupta) किरीबुरु पश्चिमी पंचायत भवन में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि किरीबुरु पश्चिमी पंचायत की मुखिया पार्वती किडो थीं, जबकि मेघाहातुबुरु दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रफुल्लित गोलोरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मुखिया पार्वती किडो ने कहा कि आज की महिलाएं अब अबला नहीं रही हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और समाज में हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के तहत किरीबुरु क्लस्टर की अध्यक्ष ग्रेस बोदरा सहित कनक मिश्रा, विभा मिश्रा, नेहा हेम्ब्रम, अशल्याणी हेस्सा पुर्ती, गोपेश्वरी करुवा, पूजा कुमारी, रीना दास समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। वहीं एस्पायर संस्था से सोनाराम सुंडी, रीमा गिरी, श्वेता लाल और पूजा कुमारी राम सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर चर्चा की गई। महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए महिला सशक्तिकरण का संकल्प भी लिया।


No comments:
Post a Comment