Upgrade Jharkhand News. बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के पास सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट का निर्माण अभी तक नहीं होने के मुद्दे को लेकर चैंबर के सदस्यों ने सुबह 11 बजे से 1 बजे तक धरना प्रदर्शन किया। चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया ने इस अवसर पर कहा कि 2019 में एयरपोर्ट का शिलान्यास हुआ था लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है।
जमशेदपुर में एयरपोर्ट व्यापारी समाज की बहुत बड़ी जरूरत है। अब चैंबर के सदस्य इस मुद्दे को एक आंदोलन के रूप में देख रहे हैं। जब तक एयरपोर्ट का काम शुरू नही हो जाता तब तक चैंबर के सदस्य हर स्तर पर प्रयास करते रहेंगे। आज चैंबर के सदस्य डी सी साहब को एक मेमोरेंडम भी देंगे। इस अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने चैंबर को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment