Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur भाजपा नेता अनिल मोदी ने वार्ड 18 से वार्ड पार्षद का चुनाव जीते , जनता का जताया आभार BJP leader Anil Modi won the ward councillor election from Ward 18, expressed gratitude to the public.

 Jamshedpur (Nagendra) जुगसलाई नगर निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 18 से भाजपा के जिला महामंत्री सह सिंहभूम चैंबर के उपाध्यक्ष अनिल मोदी ने भारी मतों से वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित हुए। अनिल मोदी ने अपनी जीत के लिए वार्ड वासियों, समर्थकों, शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार जताया है। श्री मोदी ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 18 के प्रत्येक नागरिक के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की जीत है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिस प्रकार वार्ड के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं सभी वर्गों ने एकजुट होकर समर्थन दिया, वह उनके लिए भावुक करनेवाला एवं प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई के समग्र विकास के लिए सभी वार्डों का सीमांकन सबसे पहले जरूरी है, क्योंकि एक-एक वार्ड में तीन-तीन पार्षदों का क्षेत्र पड़ता है। ऐसे में विकास के काम करने में मुश्किलें आ सकती हैं।


 इसलिए वार्डो का सीमांकन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में जुगसलाई को भी विकसित शहर की श्रेणी में लाने के लिए आवश्यक है कि ड्रेनेज और सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए। देश के विकसित शहरों के नगर निकायों के कार्यों का अध्ययन करके इसके लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार करना जरूरी है। इसके अलावा जुगसलाई से रोज कचरा उठाव एवं उसका निस्तारण भी उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे वार्ड की जनता की अपेक्षाओं पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही वार्ड की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे और जनसेवा को ही अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानते हुए कार्य करेंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.