Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur जम्बू अखाड़ा भालूबासा में रामनवमी महोत्सव 19 से होगा शुरू और 28 मार्च को भव्य विसर्जन यात्रा निकलेगी Ram Navami festival will begin from 19th at Jambu Akhara Bhalubasa and a grand immersion procession will be held on 28th March.

 


Jamshedpur (Nagendra) श्री श्री बजरंग विजय मंदिर, जम्बू अखाड़ा, भालूबासा में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर 19 से 28 मार्च 2026 तक भव्य रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह दस दिवसीय धार्मिक आयोजन 19 मार्च को नव संवत्सर के साथ श्री हरि राम नाम संकीर्तन से शुरू होगा और 28 मार्च को भव्य विसर्जन शोभा यात्रा के साथ संपन्न होगा। महोत्सव के तहत 19 से 21 मार्च तक 48 घंटे का अखंड कीर्तन, जबकि 22-23 मार्च को 36 घंटे का संपूर्ण रामायण पाठ आयोजित किया जाएगा। वहीं 24 मार्च को संध्या 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आकर्षक झांकियां, बाजा-गाजा और आतिशबाजी विशेष आकर्षण होंगे। वहीं 25 से 27 मार्च तक महासप्तमी, महाअष्टमी और रामनवमी के अवसर पर हनुमान पूजन, ध्वजा-शस्त्र पूजन, आरती एवं अखाड़ा के खिलाड़ियों द्वारा पारंपरिक करतब प्रस्तुत किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न शहरों से आए कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा।


28 मार्च को निकलने वाली विसर्जन शोभा यात्रा में डंका-ताशा, ढाकी दल, दुलदुली बाजा के साथ भगवान बुद्ध, श्रवण कुमार, महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन के दौरान सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है तथा श्रद्धालुओं के लिए भोग-प्रसाद और शीतल जल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जम्बू अखाड़ा समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में शामिल होने की अपील की है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.